*👉🏻 मर्यादा पुरुषोत्तम का पुतला जलाने वालों पर हो सख्त कारवाई,भगवान ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दें-अनिल सच्चर* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 28 अक्तूबर 2020-(एच.ई)-भारतीय जनता पार्टी पंजाब के सचिव अनिल सच्चर ने अमृतसर में प्रभु श्री राम की तस्वीर लगा कर पुतला जलाने वालों की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का पुतला जलाना बेहद निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतें करके कुछ लोग पंजाब के माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह यह नहीं जानते कि ऐसी हरकतों से वह पंजाब के लोगों में फूट नहीं डाल सकते। उन्होंने कहा कि यह कुकृत्य करने वाले सभी व्यक्तियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। सच्चर ने कहा कि प्रभु श्री राम ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दें जो पंजाब के शांतमय माहौल को खराब करने की फिराक में है।
