एग्जिट पोल,जानिए किस राज्य में किसकी बनेगी सरकार!
उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों को लेकर अलग-अलग एजेंसियों ने एक्ज़िट पोल किए हैं.
उत्तर प्रदेश में सोमवार को सातवें और आखिरी चरण के लिए वोट डाले गए.
उसके बाद से ही सभी एजेंसियां एक्ज़िट पोल के अनुमान जाहिर कर रही हैं.
एक्ज़िट पोल के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी बहुमत हासिल कर सकती है. उत्तराखंड में कांटे का मुक़ाबला बताया जा रहा है.
पंजाबएक्ज़िट पोल
पंजाब में कुल 117 सीटे हैं और बहुमत के लिए 59 सीटें ज़रूरी हैं.
एक्ज़िट पोल के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल सकता है.
एक्ज़िट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को कुल 117 सीटों में से 76 से 90 सीटें मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस को 19 से 31 सीटें मिलने का अनुमान है. अकाली दल को सात से 11 सीटें मिलने का अनुमान है.
साल 2017 में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया था. कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं.
आम आदमी पार्टी को 62 से 70 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को 23 से 31 सीटें मिल सकती हैं. शिरोमणि अकाली दल को 16 से 24 सीटें हासिल हो सकती हैं. अन्य दलों को एक से तीन सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है.
पंजाब में आम आदमी पार्टी को 51 से 61, कांग्रेस को 22 से 28 और अकाली दल को 20 से 26 सीटें मिलने का अनुमान है. बीजेपी को सात से 13 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है.
उत्तराखंड: एक्ज़िट पोल
उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुक़ाबला है.
उत्तराखंड में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है. जबकि इंडिया टुडे माय एक्सेस का अनुमान है कि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी.
एक्ज़िट पोल के मुताबिक उत्तराखंड में कांग्रेस को 32 से 38 और भारतीय जनता पार्टी को 26 से 32 सीटें मिल सकती हैं. अन्य के खाते में तीन से सात सीटें आ सकती हैं.
साल 2017 के चुनाव में उत्तराखंड में बीजेपी ने बहुमत हासिल किया था.
बीजेपी को 36 से 46 और कांग्रेस को 20 से 30 सीटें मिलने का अनुमान है. इस एक्ज़िट पोल के मुताबिक बीएसपी को दो से चार सीटें मिल सकती हैं. अन्य दलों के खाते में दो से पांच सीटें जाने का अनुमान है. उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी भी चुनाव मैदान में उतरी है.
गोवा: एक्ज़िट पोल
गोवा में कुल 40 सीटें हैं. बहुमत के लिए 21 सीटें हासिल करना ज़रूरी है. यहां भी कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान जाहिर किया गया है.
इंडिया टुडे एक्सिस के एक्ज़िट पोल के मुताबिक गोवा में बीजेपी को 14 से 18, कांग्रेस को 15 से 20, टीएमसी को दो से पांच सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य दलों को चार सीटें मिल सकती हैं.
एबीपी सी वोटर्स के मुताबिक- बीजेपी को 13 से 17, कांग्रेस को 12 से 16 सीटें मिलने का अनुमान है. आम आदमी पार्टी को एक से पांच और टीमसी को पांच से नौ सीटें मिलने का अनुमान है.
पिछली बार सबसे बड़ी पार्टी के रूप में कांग्रेस उभरी थी लेकिन बीजेपी सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने में कामयाब हुई थी.
किस राज्य में कितनी सीटें?
उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरण में वोट डाले गए. पहले चरण की वोटिंग 10 फ़रवरी और आखिरी चरण का मतदान सोमवार (7 मार्च) को हुआ.
पंजाब में 117 सीटों पर 20 फ़रवरी को वोट डाले गए.
उत्तराखंड की 70 सीटों और गोवा की 40 पर 14 फ़रवरी को मतदान हुआ.
मणिपुर की 60 सीटों पर दो चरणों में वोट डाले गए.


