*👉🏻 सनकी दामाद ने अवैध सम्बन्धों के शक के चलते पत्नी, सास और साली पर किया हमला,एक की मौत*


जालंधर-(हरदीप सिंह बब्बू,प्रदीप भल्ला)-थाना मकसूदां के अंतर्गत पड़ते गांव रायपुर में सनकी दामाद ने पत्नी पर शक के चलते 3 महिलाओं पर हमला कर दिया जिसमें से एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं घायल हो गई जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल दाखिल करवाया गया। जानकारी के अनुसार रायपुर की रहने वाली जसविंदर कौर का 12 साल पहले लद्देवाली के रहने वाले अशोक कुमार के साथ विवाह हुआ था। विवाह के बाद दोनों में अक्सर झगड़ा होने लगा। जिसके बाद जसविंदर कौर अपने मायके घर रायपुर में रहने लगी थी। बुधवार को अशोक कुमार अपने ससुराल आया और चाकू से अपनी पत्नी, सास और साली पर हमला कर दिया। पत्नी राजरानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि सास और साली गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी करतारपुर सरबजीत राय व एसपी बलकार सिंह ने जांच शुरू की और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया।
————————————————
—पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंधों के चलते पति ने किया हमला–
घटनास्थल से मिली सूचना के मुताबिक आरोपी की पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंधों के शक के चलते अशोक कुमार ने हमला कर पत्नी सास और साली को जान से मारने की कोशिश की थी। कुछ दिन पहले भी पति-पत्नी में इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।



