*👉🏻 गैंगस्टर दलजीत भाणा और गुरविंदर मल्ली बरी*
जालंधर,4 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)- गैंगस्टर दलजीत भाणा और गुरविंदर मल्ली को आज धारा जानलेवा हमला करने के मामले में बरी किये जाने का हुक्म दिया है। भाणा पर 04-05-2009 में थाना बस्ती बावा खेल में धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था। भाणा और उसके साथियों पर आरोप था कि इन्होंने गैंगस्टर रॉकी को गन प्वाइंट पर अगवा कर लिया था। इसी मामले में आज माननीय अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज शामलाल की अदालत ने दलजीत भाणा और गुरविंदर सिंह मल्ली को दोष साबित ना होने पर बरी किए जाने का हुक्म दिया है।

