*👉🏻 पंजाब में बढ़ती जा रही है गैंगस्टरों की दहशत, पंजाबी गायक मनकीरत औलख को मिली जान से मारने की धमकी* *👉🏻 सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर बंबीहा ग्रुप ने कहा कि मनकीरत औलख बचेगा नहीं, पढ़े पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
25 मार्च 2022-(एच.ई)-पंजाब में गैंगस्टरों की दहशत बढ़ती जा रही है। कुछ दिन पहले ही एक ग्रुप ने कबड्डी खिलाड़ी को सरेआम गोलियां मार कर कत्ल कर दिया था और उसकी जिम्मेदारी ली थी। जिसके बाद अब दविंदर बंबीहा ग्रुप ने मशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख को भी जान से मारने की धमकी दे डाली है।
कल मिली धमकी के बाद आज बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल कर पंजाब में दहशत फैला दी। इस पोस्ट में बंबीहा ग्रुप ने पंजाबी गायक मनकीरत औलख के बारे में लिखा है कि वह 10 मिनट पहले निकल गया जिस कारण उसकी जान बच गई नहीं तो आज वह परलोक सिधार जाता। इस पोस्ट के बाद पंजाब पुलिस अलर्ट हो गई है और मामले की जांच में जुट गई है। बंबीहा ग्रुप ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि पंजाबी गायक मनकीरत खुद को लारेंस बिश्नोई ग्रुप का खास बताता है जिस कारण वे पंजाबी इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा कर बैठा है। मनकीरत औलख बिश्नोई ग्रुप के कुछ लोगों को पैसे वाले पंजाबी गायकों की सूचना देकर उन्हें धमकियां दिलवाता है और बाद में खुद ही मोटी रकम दिलवाकर मामला शांत करवा देता है। आज तो मनकीरत औलख की किस्मत अच्छी थी जो वह 10 मिनट पहले ही निकल गया वरना आज उसकी गेम हो जाती। मगर कोई बात नहीं, बचेगा वह अब भी नहीं। इस पोस्ट के बाद पंजाबी गायक भी दहशत में है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

