पंजाब प्रैस क्लब चुनाव,जौहल ग्रुप जीता
जालंधर-(ज्ञान सिंह)पंजाब प्रैस क्लब के इतिहास में पहली बार चुनाव करवाये गए।आज सुबह 10 बजे से शुरू होकर 3 बजे तक सभी सदस्यों ने अपने मत का इस्तेमाल कर अपने चहेते उम्मीदवार को वोट डाली।तीन बजे तक 252 में से 227 वोट डाले गए।तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हुई।वोटों की गिनती खत्म होने के बाद प्रधानगी पद के लिए डॉ. लखविंदर जौहल विजयी रहे।सीनियर वाईस प्रधान मनदीप शर्मा,उप-प्रधान राजेश योगी,महा सचिव मेजर सिंह,संयुक्त सचिव संजीव टोनी,कैशियर शिव शर्मा बने।विजेता उम्मीदवारों को सभी सदस्यों ने बधाई दी और पत्रकारों के हित में कार्य करने के लिए कहा।
पढ़ें किसे कितनी पड़ी वोट
जालंधर-प्रधान
डॉ. लखविंदर सिंह जौहल-99
सुनील रुद्रा-63
डॉ. सुरिंदर पाल-68
————————————-
महासचिव
मेजर सिंह-104
राजीव भास्कर-68
राजेश थापा-50
————————————-
वरिष्ठ उप-प्रधान
मनदीप शर्मा-131
परमजीत रंगपुरी-78
————————————-
उप-प्रधान
राजेश योगी-90
अश्वनी खुराना-87
मनवीर वालिया-52
————————————-
संयुक्त सचिव
संजीव टोनी-103
सरबजीत काका-78
शिंदरपाल चाहल-47
————————————-
कैशियर
शिव शर्मा-117
महावीर सेठ-74
रमेश हैप्पी-39
————————————-

