CISF के जवानों को ले जा रही बस पर आतंकी हमला,एक जवान हुआ शाहीद, दो हुए घायल
जम्मू कश्मीर में सीआईएसएफ की बस पर हमला हो गया है. यहां जम्मू के चड्ढा कैंप के पास सुबह करीब सवा चार बजे सीआईएसएफ के 15 जवानों को ड्यूटी पर ले जा रही बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया.इस हमले में सीआईएसएफ का एक जवान शाहीद हो गया और दो जवान घायल हो गए।CIFS की तरफ से आतंकी हमले में जवाबी कार्रवाई की गई है. मामले की जानकारी सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने दी.

