*👉🏻 लोक सम्पर्क विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार मृत्यु दर के मामले में जालंधर दूसरे स्थान पर* *👉🏻 कोरोना के कारण जिला जालंधर के बिगड़ते हालातों को दर्शा रही है लोक संपर्क विभाग द्वारा जारी की गई लिस्ट, देखें सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

जालंधर, 23 अप्रैल 2021-(एच.ई)-लोक संपर्क विभाग जालंधर द्वारा आज एक लिस्ट जारी की गई है जिसमें पंजाब के अलग-अलग शहरों में कोरोना से मारे गए लोगों के आंकड़े जारी किए गए हैं। लिस्ट में संक्रमित मरीजों की गिनती की तुलना में मृत्यु दर की गिनती को देखते हुए जिला जालंधर 13वें स्थान पर है, जिसे सीएफआर परसेंटेज के रूप में दिखाया गया है। लेकिन अगर लिस्ट में दिखाई गई डेथ रेट को देखा जाए तो उस हिसाब से लुधियाना के बाद जालंधर में मरने वालों की गिनती के कारण जालंधर दूसरे स्थान पर है। मगर पॉजिटिव मरीजों में से डेथ रेट को निकाला जाए तो जालंधर 13वें स्थान पर आता है।
