*👉🏻 बंद दौरान दुकानें बंद करवाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, एक व्यक्ति घायल, निजी अस्पताल में दाखिल* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें👇🏻*
नकोदर/जालंधर,7 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- वाल्मीकि समाज द्वारा पंजाब बंद की कॉल दौरान आज नकोदर में एक जगह दुकानें बंद करवाने को लेकर दुकानदार और प्रदर्शनकारियों में विवाद हो गया। जिसके बाद दुकानदार
ने गोली चला दी, जोकि खुसरोपुर के रहने वाले गोपी नाम के व्यक्ति को लगी। जिसे घायल अवस्था में जालंधर के ग्लोबल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। युवक को गोली लगने की सूचना मिलते ही वाल्मीकि समुदाय के नेता चंदन ग्रेवाल, दीपक तेलू अपने समर्थकों सहित अस्पताल पहुंचे और दुकानदार पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर अड़ गए। वहीं एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने उक्त दुकानदार पर कार्रवाई करने की बात कही है।

