*👉🏻 जिला लोक संपर्क विभाग में रखा गया सुखमणि साहिब का पाठ*
जालंधर,16 जनवरी 2019-(हरदीप सिंह बब्बू/प्रदीप भल्ला)-जिला लोक सम्पर्क विभाग के दफ्तर में सुखमणि साहिब का पाठ रखा गया। जिला प्रशासन व पत्रकार भाईचारे की सुख समृद्धि के लिए पाठ रखा गया। जिसका भोग दोपहर बाद डाला गया। इस अवसर पर जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एसएसपी देहाती नवजोत माहल, मेयर जगदीश राज राजा,डीपीआरओ मनविंदर सिंह व पत्रकार भाईचारे के सदस्य उपस्थित थे। सभी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के चरणों में शीश निवा कर आशीर्वाद लिया और सब की सुख समृद्धि की कामना की।

