ITBP जवानों की बस का भयंकर एक्सीडेंट, 6 जवान शहीद, 32 घायल
जम्मू कश्मीर से आ रही बड़ी खबर के अनुसार यहां आज यानी मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल यहां अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में लगे ITBP जवानों को ले जा रही एक बस का भयंकर एक्सीडेंट हो गया।
इस हादसे में 6 जवान शहीद हो गए हैं और 32 घायल हैं, ऐसी सूत्रों से खबर आ रही है। यह सभी अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर थे। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
वहीं इस इस दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। घटना के अनुसार ITBP जवानों को ले जा रही एक बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी। तभी बस के ब्रेक फेल होने के चलते वह खाई में जा गिरी । ख़बरों के मुताबिक इस बस में 39 जवान सवार थे। इनमें से 37 जवान ITBP के थे, जबकि 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के भी थे।
मामले पर एक अधिकारी ने कहा कि, हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच चुके है और जवानों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बस पहलगाम के चंदनवाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घटना का विवरण आना बाकी है।

