👉🏻 सत्ता घुम्मन मर्डर केस के तीन आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻

जालंधर, 13 फरवरी 2023-(एच.ई)-बीते दिन बर्लटन पार्क में मकसूदां मंडी में ठेकेदारी करने वाले सत्ता घुम्मन की लाश मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। दो दिनों में दो कत्ल होने के बाद पुलिस प्रशासन पर उंगली उठने लगी थी। जिसके बाद हरकत में आते हुए पुलिस प्रशासन ने सत्ता घुम्मन मर्डर केस के तीन आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें पुलिस कल तक जालंधर लेकर आ जाएगी। पकड़े गए आरोपियों में नीतीश उर्फ गुल्ली निवासी अमन नगर गुलाब देवी रोड, राहुल सभरवाल सहित एक अन्य आरोपी शामिल है। पुलिस इस पूरे मामले से कल पर्दा उठा देगी।
