*👉🏻 झारखंड में मास्क पहनना अनिवार्य* *👉🏻 लॉकडाउन का नियम तोड़ने पर 2 साल जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना, कैबिनेट ने 39 प्रस्तावों को दी मंजूरी* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
रांची, 22 जुलाई 2020-(एच.ई)-हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड में सभी लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। अब यदि कोई भी व्यक्ति लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करेगा, तो उसे 2 साल तक जेल हो सकती है। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी देना पड़ेगा। हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने बुधवार को 39 प्रस्तावों को मंजूरी दी। सरकार ने झारखंड का नया लोगो भी जारी करने का फैसला किया।
झारखंड सरकार ने वैश्विक महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के संक्रमण को संक्रामक रोग के रूप में लिया है। इसलिए राज्य में सभी लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। कहा गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को 2 साल तक जेल की सजा भुगतनी होगी और एक लाख रुपये का जुर्माना भी देना होगा।
(सौजन्य:-प्रभात डिजिटल खबर)
