अमेरिका के टेक्सस में चर्च पर हमला, 26 की मौत,जानिए ट्रंप क्या बोले
अमेरिका के टेक्सस में चर्च पर हुआ है. टेक्सस के विल्सन काउंटी में बैप्टिस्ट चर्च के अंदर एक हमलावर ने घुसकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें 26 लोगों की जान चली गई और कम से कम 20 लोग घायल हैं. जानकारी के मुताबिक हमलावर को मार गिराया गया है. चर्च में मरने वालों में पादरी की 14 साल की बेटी भी शामिल है. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों की एयरलिफ्ट भी किया गया है.
राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप फिलहाल पूर्वी एशिया के दौरे पर हैं. ट्रंप ने ट्वीट कर बताया कि वो जापान से स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं. ट्रंप ने ट्वीट किया, ”टेक्सस के चर्च में हुए हमले में मरने वालों की आत्मा को भगवान शांति दे. मौके पर एफबीआई और दूसरे अधिकारी पहुंच चुके हैं. मैं जापान में हूं लेकिन मेरी नजर इस मामले पर बनी है.”
चश्मदीदों के मुताबिक एक अज्ञात हमलावर गोलियों की बौछार करता हुआ अचानक चर्च में घुस आया और वहां प्रार्थना कर रहे लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगा. पिछले एक हफ्ते के भीतर अमेरिका में ये तीसरा बड़ा हमला है. हालांकि अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है.




