*👉🏻 पुलिस नाके के पास ही चल रहा हुक्का बार* *👉🏻 लड़के,लड़कियों का लगा रहता है आना-जाना,देखें वीडियो*

जालंधर-वैसे तो शहर में कई जगह रेस्तरां की आड़ में हुक्का बार चल रहे हैं और किसी न किसी व्यक्ति या राजनीतिक कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस व सेहत विभाग छापेमारी कर चुके हैं। लेकिन नतीजा जीरो ही रहा है। क्योंकि सेहत विभाग छापेमारी तो करता है लेकिन सैंपल भरने के बाद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही पता चलता है कि सैंपल का क्या नतीजा आया है। इसी लिए लोग आराम से अपना काम चलाते हैं। हुक्का बार की इसी कढ़ी में एक नाम आता है मकसूदां के नज़दीक एक रेस्तरां का जोकि डीएवी फ्लाईओवर के नज़दीक है जहां पर थाना पुलिस नाका लगा कर चालान काट रही होती है। अब इस हुक्का बार से पुलिस अनजान है या अनजान होने का दिखावा कर रही है। इस हुक्काबार में देर शाम तक लड़के लड़कियों का आना जाना लगा रहता है और वह सारा दिन धुंए के छल्ले उड़ाते रहते हैं। इस हुक्का बार की वीडियो भी एक जागरूक पाठक ने हमें उपलब्ध करवाई है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे लड़के लड़कियां यहां पर बिना किसी डर के सारा दिन मौज मस्ती करते हैं। अब देखना ये है कि क्या पुलिस व सेहत विभाग इस तरफ ध्यान देगा या आंखें बंद कर बैठा रहेगा।
देखें वीडियो

