*👉🏻 सीएम पंजाब को जर्मनी में फ्लाइट से उतारा,पढ़ें क्यों उतारा गया सीएम को*
पंजाब के CM भगवंत मान शराब की लत से पूरी तरह आजाद नहीं हो सके हैं। फिलहाल वह जर्मनी में हैं। लेकिन उनकी शराब की लत ने वहां भी उनका पीछा नहीं छोड़ा। शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपने ट्वीट में लिखा कि CM भगवंत मान को अधिक नशे में होने के कारण लुफ्थांसा से उड़ान भरने वाली फ्लाइट से उतार दिया गया।
उनके अधिक शराब पीने के कारण ही फ्लाइट ने चार घंटे देरी से उड़ान भरी। सुखबीर सिंह बादल ने आगे लिखा कि मान शराब के नशे में होने के कारण ही बीते रविवार दिल्ली में आयोजित AAP के राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होने से चूक गए।
बादल के अनुसार फ्लाइट के सह-यात्रियों के हवाले से आई इन मीडिया रिपोर्ट्स से दुनिया भर के पंजाबियों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक एक यात्री द्वारा यह तक कहा गया कि CM भगवंत मान ने इतनी अत्याधिक शराब पी हुई थी कि वह अपने पैरों पर भी सही तरीके से खड़े नहीं हो पा रहे थे।
यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट की उड़ान में 4 घंटे की देरी होने का कारण CM मान के साथ मौजूद उनके दल के सामान को विमान से उतारना पड़ा। बताया गया कि पंजाब सरकार के अधिकारियों ने लुफ्थांसा फ्लाइट क्रू से CM मान को फ्लाइट से नहीं उतारने का प्रयास भी किया, क्योंकि मान को पहले से तय कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेना था। लेकिन सभी यात्रियों की सुरक्षा और नियमों से समझौता न कर क्रू सदस्यों ने CM को फ्लाइट से उतारना ही उचित समझा।



