*👉🏻 निगम चुनावों के लिए जीत का मंत्र देने कल जालंधर आएंगे कैप्टन*
जालंधर-दिसम्बर में होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कल जालंधर आएंगे। बताया गया है कि कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह को चुनावों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। जबकि सांसद चौधरी संतोख सिंह पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए उनका साथ देंगे। कांग्रेस पार्टी इस बार जालंधर,अमृतसर,पटियाला और लुधियाना के चारों नगर निगमों पर जीत हासिल करने की तैयारी करेगी। जिसके लिए पार्टी के नेता व कार्यकर्ता अभी से लोगों के साथ सम्पर्क साध रहे हैं। लेकिन बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी के कारण कांग्रेस को आम जनता के विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है जिसके लिए उन्हें तैयार रहना पड़ेगा।
