*👉🏻 हेरोइन सहित दो काबू*
जालंधर,5 नवंबर-(प्रदीप भल्ला)-सीआईए-2 ने 500 ग्राम हेरोइन सहित दो व्यक्तियों को काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआईए-2 के प्रभारी शिव कुमार की अगुवाई में एसआई रशपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित किशनगढ़ रोड करतारपुर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस पार्टी ने एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार को रोका। जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। तलाशी लेने पर उनके पास से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना नाम रोहित बावा (20) पुत्र सोमी निवासी पठानकोट व साजन (25) पुत्र अशोक कुमार निवासी लम्मा पिंड जालंधर बताया। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।
