*👉🏻 शिवसेना समाजवादी ने भी फिल्म शूटर के खिलाफ खोला मोर्चा, नौजवान पीढ़ी पर गलत असर डालेगी गैंगस्टर सुक्खा काहलवां पर बनी फिल्म* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,31 जनवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- गैंगस्टर सुक्खा काहलवां पर बनाई गई पंजाबी फिल्म शूटर के खिलाफ अलग-अलग संगठनों और पार्टियों ने मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है। इसी मामले को लेकर आज शिवसेना समाजवादी की एक बैठक उत्तर भारत के उप प्रमुख राजेश रिंकू की अध्यक्षता में मधुबन कॉलोनी में स्थित पार्टी दफ्तर में हुई। शिवसेना समाजवादी के राष्ट्रीय प्रधान कमलेश भारद्वाज के दिशा निर्देशों पर की गई इस बैठक में शिवसेना समाजवादी के कार्यकर्ताओं ने फैसला लिया कि गैंगस्टर सुक्खा काहलवां पर बनी पंजाबी फिल्म शूटर को वह पंजाब में रिलीज नहीं होने देंगे। बैठक दौरान राजेश रिंकू ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब और डीजीपी पंजाब से मांग की है कि इस फिल्म पर तुरंत ही बैन लगाया जाए ताकि इस फिल्म को देखकर नौजवान गलत राह पर ना जा सकें। राजेश रिंकू ने कहा कि फिल्म में पूरी तरह से गुंडागर्दी दिखाई गई है और जमकर हथियारों का प्रयोग किया गया है, जिसे देखकर नौजवान पीढ़ी अपना पथ भटक सकती है। रिंकू ने कहा कि अगर प्रशासन ने समय रहते फिल्म पर बैन नहीं लगाया तो वह पूरे पंजाब में किसी भी सिनेमाघर में फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। अगर कोई सिनेमाघर फिल्म चलाने की कोशिश करेगा तो उसके नुकसान का जिम्मेदार वह खुद होगा। इस बैठक में सिमरन कौर, विशाल, प्रिंस नरवाल, अंकित महिंद्रा, मोहित शर्मा, बिट्टू मिश्रा, नवदीप सिंह सहित शिव सैनिक मौजूद थे।

