इस जिले में जमीन के अंदर से निकलने लगा सोना-चांदी, पुलिस भी हुई हैरान! CRPF जवान निकला मास्टरमाइंड
अगर आप जमीन खोदने लगे तो उसमें से अचानक सोने-चांदी के आभूषण निकलने लगे तो थोड़ी देर के लिए आप भी हैरान हो जाएंगे. बिहार में डकैती के एक मामले की जांच कर रही पुलिस के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. दरअसल बिहार के गोपालगंज शहर में रिटायर्ड रेलकर्मी के घर हुए डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए बेतिया जिला के रहनेवाले पांच डकैतों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार डकैतों में एक सीआरपीएफ का सस्पेंड जवान भी शामिल है, जो पूरे घटना का मास्टरमाइंड निकला है. पुलिस ने रेलकर्मी के घर से लूटे गये सोना-चांदी के आभूषण को जमीन के अंदर से बरामद किया है. साथ ही मोबाइल समेत सभी सामान भी बरामद कर लिया गया है.
एसपी आनंद कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अपराधियों के पास से दो देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, पांच मोबाइल और दो लूटी गई बाइक बरामद किया गया है.गिरफ्तार अपराधियों में छपरा के खैरा इलाके के रहनेवाले मो. इसलामुद्दीन मियां का पुत्र असलम मास्टरमाइंड निकला, जो सीआरपीएफ से 10 साल पहले सस्पेंड हुआ था.





