*👉🏻 जालंधर में कोरोना हुआ बेलगाम,पढ़िए जालंधर में कितने लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव* *👉🏻 नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 10 सितंबर 2020-(एच.ई)- लोगों की लापरवाही के कारण जिला जालंधर में कोरोनावायरस बेलगाम होता जा रहा है। आज वीरवार के दिन करोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज जिला जालंधर में 310 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 5 लोग कोरोना से लड़ते हुए अपनी जिंदगी की जंग हार गए हैं। लोगों की लापरवाही का नतीजा ही है कि जिला जालंधर में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। अगर लोग अब भी ना समझे और ना सुधरे तो वह दिन दूर नहीं जब जिला जालंधर में कोरोना के कारण तस्वीर काफी भयानक हो जाएगी।

