बीवी ने करवाई पति की हत्या,सुपारी के तौर पर दिया आशिक़ को 56 तोले सोना

गुरुग्राम में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला वाक्या सामने आया है. गुरुग्राम पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाते हुए मृतक की पत्नी और उसके आशिक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है.
पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
पत्नी पर आरोप लगा हैं कि उसने अपने पति को ही मौत के घाट उतरवा दिया और उसकी वजह बनी पति की करोड़ों की प्रॉपर्टी और आशिक के साथ शादी रचाने का उसका सपना था. आरोपियों ने दोस्त के प्यार को परवान चढ़ाने के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर दोस्त की प्रेमिका के पति को ही मौत के घाट उतार दिया. घटना गुरुग्राम के पालम विहार इलाके की है, जहां 29-30 अक्तूबर की रात को को निर्माणाधीन इमारत में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. आरोपी की पहचान मोहमुद्दीन के रूप में हुई है. जब गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पुलिस के भी पैरों के तले से जमीन खिसक गई.
दरअसल मृतक कहां सो रहा है और कब उसको अपनी गोलियों का शिकार बनाना है, इसकी जानकारी खुद मृतक धर्मेश की पत्नी नीतू ने अपने आशिक और उसके दोस्तों को दी. इसके बाद आशिक के साथ मिलकर आरोपी ने प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश को सोते वक्त ही गोलियों से भून कर उसकी हत्या कर दी.
पति और पत्नी में पिछले कई दिनों से अवैध संबंधों को लेकर अनबन
प्रीतपाल सिंह (एसीपी क्राइम) पुलिस की मानें तो पति और पत्नी में पिछले कई दिनों से अवैध संबंधों को लेकर अनबन चल रही थी और इसी के चलते मृतक प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश अपनी निर्माणाधीन साइट पर पिछले 3 दिनों से रात में सो रहा था. इसी का फायदा उसकी पत्नी नीतू ने उठाया, ताकि उस पर किसी को शक भी ना हो और धर्मेश का काम भी पूरा हो जाए. मृतक की पत्नी नीतू ने बबलू खान को इसकी जानकारी दी और बबलू अपने एक साथी मोहमुद्दीन के साथ मौके पर पहुंचा और प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भून कर मौके से फरार हो गया.
जो कहानी निकलकर आई पति और पत्नी के इस रिश्ते को तार-तार करने वाली थी
पुलिस ने जब इस पूरे मामले में जांच शुरू की तो पता चला कि पत्नी ने अपने आशिक बबलू खान को 56 तोला सोना भी दिया है, यानी करीब 32 लाख से ज्यादा कीमत की ज्वेलरी भी बबलू खान को दी गई है, ताकि बबलू उसके पति को मौत के घाट उतार सके और फिर बाद में उसका पति बन सके. हालांकि शुरुआत में जब मृतक धर्मेश की पत्नी नीतू से पूछताछ की गई तो नीतू ने अपना जुर्म नहीं कबूला, लेकिन जब उस पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो नीतू ने तमाम रहस्यों से पर्दा हटा दिया और उसके बाद जो कहानी निकलकर आई पति और पत्नी के इस रिश्ते को तार-तार करने वाली थी.
मृतक धर्मेश की पत्नी की माने तो धर्मेश के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी थी, लेकिन उसके संबंध किसी और से थे और इसी के चलते आपस में पति पत्नी के झगड़े के चलते पुरानी मेड को भी हटा दिया गया था, लेकिन उसके बाद जब दूसरी मेड को रखा गया तो उसी दूसरी मेड ने बबलू खान और आरोपी पत्नी नीतू की आपस में दोस्ती करवाई और इस दोस्ती की पहली मुलाकात उत्तराखंड की पहाड़ियों के बीच देहरादून में करवाई गई. यहीं से बबलू खान और नीतू का प्यार परवान चढ़ा और यही प्यार धर्मेश की मौत का कारण बना.पुलिस की माने तो नीतू धर्मेश की मौत के बाद जहां धर्मेश की करोड़ों की प्रॉपर्टी की वारिश बनना चाहती थी तो वही प्रॉपर्टी हड़पने के बाद बबलू खान को अपना शोहर भी बनाना चाहती थी.

