*👉🏻 हिंदू नेता सुधीर सूरी के कत्ल की जिम्मेदारी ली खालिस्तानी आंतकी लखबीर लंडा ने,सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट* *👉🏻 पुलिस कर रही जांच, हत्यारोपी संदीप की अमृतपाल के साथ मिलते हुए की वीडियो भी हो रही वायरल,अफवाहों का बाजार गर्म, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

जालंधर/अमृतसर, 05 नवंबर 2022-(एच.ई)- बीते दिन हिंदू नेता सुधीर सूरी की अमृतसर के गोपाल मंदिर के सामने संदीप सैंडी नामक सिख युवक ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को वेपन सहित गिरफ्तार कर लिया लेकिन हिंदू नेता की हत्या के बाद उनके समर्थक भड़क गए और माहौल तनावपूर्ण बन गया।
हत्यारोपी संदीप सैंडी की कार जिस पर वारिस पंजाब दे का स्टीकर लगा हुआ था उसे शिव सैनिकों ने तोड़ दिया। कार में से कई हिंदू और सिख नेताओं की अखबारों में छपी खबरों की कटिंग वाली फाइल बरामद हुई है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद विदेश में बैठे हुए खालिस्तानी आंतकी लखबीर लंडा हरीके ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।
लखबीर लंडा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर कहा है कि उसके भाइयों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद पंजाब में हिंदू नेता उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं और अमृतसर में भी जबरन दुकानें बंद करवा दी गई है। वहीं जालंधर में भी शिवसैनिकों ने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह की तस्वीरों को जलाकर रोष प्रदर्शन किया है।
खालिस्तानी आंतकी द्वारा पोस्ट डालने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और पुलिस का आईटी सेल इस पोस्ट की तह तक जाने में लगा हुआ है। पुलिस पता करने में जुटी हुई है कि क्या यह पोस्ट खुद लखबीर लंडा ने डाली है या उसके नाम का इस्तेमाल करके इस पोस्ट को डालकर जांच को किसी दूसरी दिशा में घुमाने की साजिश की जा रही है। वहीं मृतक हिंदू नेता सुधीर सूरी के परिवार ने पोस्टमार्टम करवाने से पहले 4 मांगे रख दी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मृतक को शहीद का दर्जा दिया जाए। इस पूरी वारदात की जांच सीबीआई द्वारा करवाई जाए। अमृतसर के एसीपी नार्थ और दो थाना प्रभारियों को सस्पेंड किया जाए। अगर यह मांगे नहीं मानी गई तो मृतक सुधीर सूरी का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। वही माहौल की बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन लोगों को शांति बनाने की अपील कर रहा है।
–हत्यारे संदीप सैंडी की वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल के साथ वीडियो वायरल–
वही सोशल मीडिया पर हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या करने वाले सिक्ख युवक संदीप सैंडी की वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल के साथ वीडियो वायरल हो रही है जिससे अफवाहों का बाजार गर्म है। लोग कह रहे हैं कि हत्यारा संदीप जत्थेदार अमृतपाल का करीबी है और उसी के भड़काऊ भाषणों से प्रेरित होकर हत्यारे ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और लोगों से अपील कर रही है कि वे अफवाहों पर ध्यान ना दें कर शांति बनाए रखें।

