👉🏻 देशवासियों को दीपावली और विश्वकर्मा दिवस की बधाई-राजेश रिंकू

👉🏻 धर्म विरोधियों के लिए एकजुट हो युवा वर्ग 👇🏻
जालंधर, नवंबर 2023-(प्रदीप भल्ला)- शिवसेना समाजवादी के उत्तर भारत के सीनियर उप-प्रमुख राजेश रिंकू ने देशवासियों को दीपावली और विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्होंने युवा वर्ग को कहा है कि वह हिंदू धर्म की रक्षा के लिए बढ़-चढ़कर आगे आए ताकि कोई भी विरोधी हमारे धर्म पर कटाक्ष ना कर सके। रिंकू ने युवाओं को कहा है कि अगर कोई युवा नशे की दलदल में फंसा हुआ है उसे इस दलदल से बाहर निकाल कर राष्ट्र की उन्नति के कार्य में लगाएं। रिंकू ने युवा वर्ग से अपील की है कि वह राज्य से नशे को समाप्त करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।
अगर कोई उनके आसपास नशा तस्करी करता है तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को देखकर अपना फर्ज निभाएं। राजेश रिंकू ने देशवासियों को दीपावली के पावन त्यौहार की शुभकामनाएं दी है और कहा है कि इस त्योहार से उनके परिवार में सुख समृद्धि आए और सभी लोग उन्नति की ओर अग्रसर हो।