*👉🏻 टायरों के गोदाम में चोरी* *👉🏻 चोर सीसीटीवी में कैद*

जालंधर,6 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)- थाना बारादरी के अंतर्गत पड़ती शास्त्री मार्केट में स्थित ठाकुर टायर नामक दुकान के गोदाम से चोरों ने हज़ारों रुपये का सामान चुरा लिया। जानकारी देते हुए दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी प्रदीप कुमार ने बताया कि दुकान के मालिक तेजपाल सिंह निवासी कमल विहार किसी काम के सिलसिले से शहर से बाहर गए हुए हैं और दुकान की जिम्मेवारी उस पर थी। वह शनिवार रात दुकान और गोदाम को अच्छी तरह से चेक करने के बाद बंद कर घर चला गया था। सुबह जब दुकान पर आया तो पड़ोसी ने बताया कि आपके गोदाम के ताले टूटे हुए हैं। गोदम में जाकर देखा तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। गोदाम में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखने पर पता चला कि चोर गोदाम में से अलॉय व्हील, टायर,ट्यूब चुरा ले गया है। चोरों ने 80 हज़ार रुपये के करीब का सामान चोरी किया है। घटना की शिकायत तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
