इस फूल की सुंदरता पर न जाएं, ले सकता है आपकी जान!

फूलों की सुंदरता हर किसी को अपनी और आकर्षित करती है। लेकिन सुंदर दिखने वाले कुछ फूल जहरीले भी होते हैं जो आपकी जान तक ले सकते हैं। ऐसा ही एक फूल है ओडियंडर का। गुलाबी रंग का यह फूल इतना जहरीला है कि इसको खाने से केरल में 24 साल की एक नर्स की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद केरल सरकार सख्त हो गई और राज्य के करीब 2 हजार मंदिरों में इस फूल के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया था। दरअसल गुलाबी रंग के इस ओलियंडर फूल का इस्तेमाल सबसे ज्यादा मंदिरों में पूजा के लिए किया जाता है। यही कारण है कि मंदिरों में इस फूल के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते 30 अप्रैल को केरल की एक 24 वर्षीय नर्स सूर्या सुरेंद्रन की संदिग्ध मौत हो गई। शुरूआती जांच में पता चला कि नर्स की मौत ओलियंडर के जहर के चलते हुई है। बताया जा रहा है कि नर्स सूर्या सुरेंद्रन की जिस दिन मौत हुई उस दिन सुबह उसने फोन पर बात करते हुए गलती से अपने घर में लगे ओलियंडर से कुछ पत्ते तोड़कर चबा लिए थे। उसे पता नहीं था कि ये जहरी है। थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी और उल्टियां होने लगी। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे पूछा कि उन्होंने क्या खाया था। नर्स ने बताया कि उसने ओलियंडर की पत्तियां चबा ली थी। वहीं नर्स की मौत के बाद जब उसकी पोस्टमार्टम हुआ तो पता लगा कि उसकी मौत ओलियंडर के जहर से हुई थी।
बता दें कि एक्सपर्ट पहले भी इस फूल को लेकर अलर्ट रहने की सलाह दे चुके हैं। ओलियंडर का फूल, तना और पत्तियां तीनों ही इंसान को अलग-अलग तरह से नुकसान पहुंचा सकती हैं। वेबएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक इसे इसमें मौजूद केमिकल खतरनाक बनाता है। इस पौधे में ग्लायकोसाइड नाम का केमिकल पाया जाता है, जो जहरीला होता है। इसका सीधा असर हार्ट और पेट पर होता है। यह केमिकल शरीर में पहुंचते ही दिल की धड़कन को धीमा करने लगता है, जिस कारण इंसान की मौत हो जाती है।




