12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी का मौका, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

सरकारी नौकरी चाह रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए बहुत सारे करीयर ऑप्शंस मौजूद हैं। कई छात्र-छात्राएं स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद सरकारी नौकरी में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
10वीं और 12वीं पास करने के बाद कैंडिडेट के लिए सरकारी नौकरी के दरवाजे खुल जाते हैं। अगर आप ने भी 12वीं की परीक्षा हाल ही में पास की है तो आप भी सरकारी नौकरी पाने के लिए आगे बढ़ सकते हैं। हम आपके लिए 12वीं पास करने के बाद उन अवसरों की जानकारी लेकर आये हैं जरिए आप सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
रेलवे
स्टूडेंट्स के लिए 12वीं पास करने के बाद भारतीय रेलवे में नौकरी पाना आसान है। रेलवे में ऐसे कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन आता है जिसमें शैक्षिक योग्यता 12वीं पास ही मांगी जाती है। रेलवे में ट्रैकमैन, गेटमैन, पॉइंट्समैन, हेल्पर, पोर्टर समेत ऐसे कई अन्य पदों पर 10वीं पास वाले युवा भी अप्लाई कर सकते हैं।
कैंडिडेट्स को इसमें 22,500-25,380 प्रतिमाह तक तनख्वाह भी मिलती है। 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर भी भर्तियां निकाली जाती हैं। साथ-ही-साथ 12वीं पास युवा रेलवे में एएलपी, सहायक लोको पायलट, आरआरबी एनटीपीसी जैसे पदों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इन भर्तियों का नोटिफिकेशन रेलवे की वेबसाइट https://indianrailways.gov.in/ पर आता है। इक्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इस वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
भारतीय डाक विभाग
12वीं पास युवाओं के लिए भारतीय डाक में भी सरकारी नौकरी पाने का अवसर है। यहां 10वीं पास कैंडिडेट्स, पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ सहित कई अन्य पदों के लिए आवेदन भर सकते हैं। डाक विभाग में जीडीएस, सहायक, पोस्टमैन समेत कई पदों पर 12वीं पास कैंडिडेट्स की भर्ती भी की जाती है। पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट को प्रति माह 25,500 से 81,100 रुपये तक का वेतन दिया जाता है।
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC)
12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) भी कई भर्तियां निकालता है। इन भर्तियों में सेना से लेकर स्टेनोग्राफर तक के कई पद शामिल होते हैं। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को हर महीने 5200 से 34800 रुपये तक की सैलेरी मिलता है।




