*👉🏻 गैस लीकेज सिलेंडर को ठीक करते समय लगी आग, चार झुलसे*
जालंधर,12 सितम्बर-(विष्णु)- नकोदर रोड स्थित रत्तन मनी ढाबा के सामने एक घर के आंगन में सिलेंडर लीकेज को ठीक करते समय आग लगने से गैस एजेंसी के कर्मचारी सहित चार लोग झुलस गए। जिन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। झुलसे हुए लोगों में एक 7 साल का बच्चा भी है। जानकारी के मुता
बिक दीपक नाम का व्यक्ति नकोदर रोड स्थित लोकसेवा गैस एजेंसी से कल सिलेंडर लेकर गया था। घर पहुंचा तो सिलेंडर से गैस लीक होने थी। जिसकी शिकायत उसने गैस एजेंसी में की। आज सुबह लोकसेवा गैस एजेंसी का कर्मचारी संदीप शिकायतकर्ता के घर पहुंचा और सिलेंडर को ठीक करने लगा। गैस एजेंसी का कर्मचारी सिलेंडर को ठीक कर रहा था तो पास ही एक महिला ने आग जला दी। जोकि गैस लीकेज होने के कारण सिलेंडर तक पहुंच गई और पूरे घर में फैल गई। आग लगने के कारण घर में मौजूद गैस एजेंसी के कर्मचारी सहित चार लोग झुलस गए। जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायलों की पहचान संदीप पुत्र हरबंस लाल निवासी खुरला किंगरा, सुखदेव महतो पुत्र हरि महतो निवासी बूटा मंडी, सोनिया पत्नी उमेश महतो निवासी बूटा मंडी और सोनिया का 7 साल का बेटा अनिकेत के रूप में हुई है।