छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गड्ढे में गिरा वाहन, 18 मजदूरों की मौत

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सड़क हादसे में 18 मजदूरों की मौत हो गई। घटना कूकदूर थाना क्षेत्र की है। यहां एक पिकअप में 22 लोग सवार थे। पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया जिस कारण से हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कुकदूर थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की दी।
कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले सभी मजदूर थे और तेंदूपत्ता तोड़कर लौटकर रहे थे तभी हादसा हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तेंदूपत्ता तोड़कर सभी मजदूर एक पिरअप से वापस लौट रहे थे लेकिन पिकअप नियंत्रित होकर पलट गया जिस कारण से यह हादसा हुआ।
हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। हालांकि अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनसार पूरी घटना कूकदूर थाना क्षेत्र में हुई है। 22 से ज्यादा ग्रामीण पिकअप में सवार को तेंदु पत्ता तोड़ने गए हुए थे। तेंदूपत्ता तोड़कर वापस आने के दौरान पिकअप बेकाबू होकर पलट गया और 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार सभी लोग कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है मरने वालों में 16 महिलाओं और दो पुरूष शामिल है। ज्यादातर मृतक बैगा आदिवासी हैं।
वहीं, पुलिस की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसा इतना भीषण था कि शव सड़क किनारे बिखरे पड़े थे





