*👉🏻 एसबीआई लोन मेले का ग्राहकों ने उठाया लाभ*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला)-भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय व्यावसायिक कार्यालय4, जालंधर की ओर से आज छोटी बारादारी मार्केट फेस-2, जालंधर में लोन मेला लगाया गया। इस लोन मेले
में बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं जैसे गृह ऋण, कार ऋण, शिक्षा ऋण, व्यक्तिगत ऋण, स्वर्णमुद्रा योजना इत्यादि को विशिष्ट स्टालों पर उपलब्ध करवाया गया। इस लोन मेले का उद्देश्य ग्राहकों को बैंक के विभिन्न उत्पादों की उपलब्धता एक ही छत के अधीन करवाना था। इस अवसर पर विभिन्न कार कम्पनियों की ओर से कारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। स्थानीय एजीआई इन्फ्रा लिमिटेड (AGI Infra Ltd) ने भी प्रदर्शनी लगा कर पूर्वनिर्मित 2/3 बीएचके फ्लैट्स व गृह ऋण करवाने
हेतु उपस्थित ग्राहकों को विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त हर एक घंटे के अंतराल में एक
लकी ड्रा भी निकाला गया, जिसमें आए हुए सभी ग्राहक सम्मिलित हुए व विजेताओं
को उपहार विस्तृत किए गए। इस अवसर पर बैंक की ओर से मुफ्त मेडिकल व आंख जाँच
कैंप का भी आयोजन किया गया। स्थानीय हॉस्पिटल साओल हार्ट सेंटर जालंधर की ओर से डॉक्टर सुश्री मनुप्रिया वर्मा, डॉक्टर हसन युसुफ ने मुफ्त मेडिकल कैंप व थिन्द आई हॉस्पिटल जालंधर की
ओर से विशेषज्ञ डाक्टरों की एक टीम ने ऑख जाँच कैंप में अपना योगदान दिया। बैंक की ओर से मुफ्त दवाइयां वितरित की गई। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक,श्री सुशील कुमार हंस ने इस अवसर पर उपस्थित सभी सभजनों को संबोधित किया। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से लेकर सायं 06:00 बजे तक जारी रहा। इस अवसर पर बैंक की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सुशील
कुमार हंस के इलावा मुख्य प्रबंधक श्री राम सूरत पासी, मुख्य प्रबंधक श्री अरविंद कुमार, मुख्य प्रबंधक श्री चरणजीत सिंह, मुख्य प्रबंधक श्री तपस्वी कुमार गुप्ता, मुख्य प्रबंधक श्री अमन कुमार, श्री सुखविन्द्र सिंह शाखा प्रबंधक छोटी बारादरी, श्री बलराज कुमार साहनी शाखा प्रबंधक मिट्ठापुर रोड श्री पवन कुमार बस्सी शाखा प्रबंधक समृद्धि नगर, MPSTHLST की व जीटीबी टीम उपस्थित थे।


