*👉🏻 दोपहिया वाहन चोर काबू, 5 दोपहिया वाहन व नशीली गोलियां बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,11 अक्तूबर 2019-(प्रदीप भल्ला)-थाना लांबड़ा कि पुलिस ने एक दोपहिया वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चार मोटरसाइकिल,एक हीरो माइस्ट्रो सहित 147 नशीली गोलियां बरामद की है।
जानकारी देते हुए डीएसपी सब डिवीजन करतारपुर सुरिंदर पाल ने बताया कि थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्प बाली पुलिस पार्टी सहित रामपुर चौक नजदीक मौजूद थे। तभी उन्होंने एक बिना नंबर के मोटरसाइकिल पर मोने युवक को आते हुए देखा और शक के आधार पर उसे रोक कर पूछताछ की तो पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल उसने चोरी किया हुआ है। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 147 नशीली गोलियां भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी ने और भी दोपहिया वाहन अलग-अलग जगह से चोरी किए हुए हैं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल और एक हीरो माइस्ट्रो स्कूटी बरामद की है। पुलिस पूछताछ दौरान आरोपी ने अपना नाम जसवीर सिंह जग्गी पुत्र अवतार सिंह निवासी रसूलपुर खुर्द थाना लांबड़ा बताया। आरोपी ने बताया कि वह कलियर शरीफ यूपी से नशीली गोलियां लाकर मोटरसाइकिल पर अपने ग्राहकों को महंगे दाम पर बेचता है। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।