कस्टम डयूटी बढ़ने से ये 19 आइटम हुए महंगे, चेक करें पूरी लिस्ट
करंट अकाउंट डेफिसिट की बढ़ती समस्या के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली सरकार ने आनन-फानन में ऐसा फैसला लिया है, जिसका आप पर व्यापक असर होने जा रहा है। दरअसल ने AC, वाशिंग मशीन, फ्रिज सहित 19 आइटम्स पर कस्टम ड्यूटी में 2.5 से 10 फीसदी तक का इजाफा कर दिया है। यह बढ़ोत्तरी 27 सितंबर से लागू हो जाएगी। इसका मतलब है कि गुरुवार से आपको ये सभी आइटम खरीदने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी।
86 हजार करोड़ रुपए के इंपोर्टेड आइटम्स पर होगा असर
दरअसल रुपए में कमजोरी और क्रूड की कीमतें बढ़ने से मोदी सरकार के लिए करंट अकाउंट डेफिसिट बड़ी समस्या बन गया है। वित्त वर्ष के पहले क्वार्टर यानी अप्रैल-जून के दौरान सीएडी बढ़कर 15.8 अरब डॉलर हो गया, जबकि बीते साल समान तिमाही के दौरान यह 15 अरब डॉलर रहा था। इससे निबटने के लिए सरकार ने 19 आइटम्स पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का फैसला किया है। 2017-18 में भारत ने इन आइटम्स के इंपोर्ट पर 86,000 करोड़ रुपए खर्च किए थे।
वाशिंग मशीन, रेफ्रिजेटर और AC होंगे महंगे
-वाशिंग मशीनों के आयात पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दी गई।
-रेफ्रिजरेटर्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी भी 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दी गई।
-सरकार ने एयर कंडीशनर्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दी।
-इसके अलावा एयर कंडीशनर्स/फ्रिज के कंप्रेसर्स पर इंपोर्ट ड्यूटी में 10 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी कर दी गई।
-इससे साफ है कि इंपोर्ट होने वाले इन आइटम्स को खरीदने पर आपको लगभग 10 फीसदी ज्यादा रकम खर्च करनी होगी।
आगे भी पढ़ें-और कौन से आइटम हुए महंगे
![]()
सोने-चांदी के आभूषण होंगे महंगे
-सोने और चांदी से बनी इंपोर्टेड ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी हो गई।
-कट, पॉलिश्ड डायमंड्स पर कस्टम ड्यूटी 5 फीसदी से बढ़ाकर 7.5 फीसदी कर दी गई।
-सेमी प्रोसेस्ड डायमंड्स पर कस्टम ड्यूटी 5 फीसदी से बढ़ाकर 7.50 फीसदी कर दी गई।
-आर्टीफिशियल (लैब ग्रोन) डायमंड्स पर कस्टम ड्यूटी 5 फीसदी से बढ़ाकर 7.50 फीसदी कर दी गई।
-कट, पॉलिश्ड कलर्ड जेमस्टोन्स पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 7.50 फीसदी कर दी गई।
-प्रिसीयस मेटल ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी गई।
आगे भी पढ़ें-और कौन से आइटम हुए महंगे
![]()
फुटवियर, कार टायर्स पर भी बढ़ाई ड्यूटी
-प्लास्टिक टेबिलवेयर/किचनवेयर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी गई।
-ट्रैवल बैग, सूटकेस पर कस्टम ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी गई।
-स्पीकर्स पर कस्टम ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी गई।
-सरकार ने फुटवियर पर ड्यूटी 20 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी कर दी है।
-रेडियल कार टायर्स पर कस्टम ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी।
-इसके अलावा सरकार ने एविएशन टरबाइन फ्यूल पर 5 फीसदी कस्टम ड्यूटी लगा दी है।






