मामूली कहासुनी को लेकर ASI ने शराब के नशे में किए हवाई फायर

लुधियाना: देर रात समराला से कटानी कलां आ रहे पंजाब पुलिस के मुलाजिम ने शराब के नशे में मामूली बात को लेकर खूब हंगामा किया और हवाई फायरिंग की। कटानी कलां चौकी की पुलिस ने ए.एस.आई. के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी मुताबिक शिकायकर्ता में पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वीरवार रात करीब 1 बजे वो अपनी स्विफ्ट गाड़ी पर जा रहा था। उसी समय एक गाड़ी उसकी गाड़ी से टकराते टकराते बची। गाड़ी में पुलिस मुलाजिम था। उसने वर्दी भी पहनी हुई थी। मुलाजिम ने खूब शराब पी हुई थी।
मामूली कहासुनी के बाद पुलिस मुलाजिम ने हंगामा कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस मुलाजिम ने 3 हवाई फायर कर दिये। शिकायकर्ता जतिंदरपाल ने मौके पर कंट्रोल रूम में फोन किया। मौके पर थाना कूमकलां के अधीन आती चौकी कटानी कलां के पुलिस पहुंची। चौकी इंचार्ज सब इंस्पैक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सराजदीन को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान सराजदीन वासी समराला के रूप में हुई। आरोपी सराजदीन थाना समराला में बतौर ए.एस.आई. तैनात था।


