*👉🏻 आंतकी संगठन ने भेजा धमकी भरा पत्र* *👉🏻 मुख्यमंत्री पंजाब, रेलवे स्टेशन, देवी तालाब मंदिर,काली माता मंदिर पटियाला सहित कुछ अकाली नेताओं को बम से उड़ाने की धमकी, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर*
जालंधर/सुल्तानपुर लोधी, 27 अप्रैल 2022-(एच.ई)- आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री, रेलवे स्टेशनों, धार्मिक स्थलों के साथ-साथ कुछ अकाली नेताओं को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।
सुलतानपुर लोधी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को जैश-ए-मोहम्मद आंतकी संगठन का एक धमकी भरा पत्र मिला है जिसमें सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन, जालंधर रेलवे स्टेशन, जालंधर का प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर, पटियाला का काली माता मंदिर, मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के इलावा कुछ अकाली नेताओं को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरे पत्र में 21 मई तारीख लिखी हुई है। इस पत्र के मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
