*👉🏻 शिव शक्ति शॉप में लगी आग* *👉🏻 दुकान बैठे लोगों ने भाग कर बचाई जान*
जालंधर,7 मई-(हरदीप सिंह बब्बू)- होशियारपुर फाटक के नजदीक पड़ती पुरानी कचहरी में स्थित स्टेशनरी शॉप को अचानक आग लगने से लोगों में भगदड़ मच गई। जानकारी के मुताबिक पुरानी कचहरी में स्थित शिव शक्ति स्टेशनर्स नामक दुकान में दोपहर बाद ए.सी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण अचानक आग लग गई। दुकान में मौजूद लोगों ने बाहर भाग अपनी जान बचाई और दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से दुकान में कितना नुकसान हुआ है इसका पता नहीं चल पाया है। आग की सूचना मिलते ही थाना तीन की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।





