किसान को हनी ट्रैप में फंसाकर 50 हजार ऐंठे

लुधियाना: शातिर महिला ने किसान को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल कर उससे 50 हजार रु पए हासिल कर लिए। शातिर महिला का उसके पति के साथी ने साथ देते हुए साजिश रची। पति ने किसान के घर में ही घुसकर अपनी पत्नी की किसान के साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाई और किसान को ब्लैकमेल कर एक लाख रु पए की डिमांड की। इस मामले में थाना डेहलों की पुलिस ने गांव किला रायपुर के बिट्टू की शिकायत के आधार पर महिला, उसके पति समेत एक अन्य पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच अधिकारी सुभाष चंद ने बताया कि शिकायतकत्र्ता किसान का काम करता है। उसने अपने बयानों में बताया कि उसकी पत्नी कुछ समय पहले ही छोड़कर चली गई थी, उसका एक बेटा भी उसके पास ही रहता है। दिसंबर 2023 से किसान और महिला के बीच बातचीत होने लगी। वह दोनों ही एक दूसरे से मिलने लग गए थे। 22 मई को शिकायतकर्त्ता और महिला आपसी सहमति से अपने घर में ही मौजूद थे। उसी दौरान उसका पति व एक अन्य व्यक्ति ने घर में दाखिल होकर उनकी आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाई। उसके बाद शिकायतकत्र्ता को ब्लैकमेल करते हुए उससे एक लाख रु पए की डिमांड की। उसने आरोपियों को 50 हजार रुपए दे दिए थे और उसके बाद उससे और रु पए हासिल करने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया।
इस घटनाक्र म के बाद शिकायतकत्र्ता ने पुलिस को शिकायत सौंप दी। उस शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बाइक व दो मोबाइल बरामद कर लिए है। आरोपियों से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ है कि आरोपी महिला व उसके पति पर लगभग दो लाख रु पए कर्ज था। कर्ज को उतारने के लिए उन्होंने यह साजिश रची थी। इस दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी महिला के खिलाफ वर्ष 2019 को थाना डेहलों में ही इम्मोरल एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है।
