गेमिंग जोन में आग लगी आग, 27 की मौत

राजकोट: गुजरात के राजकोट जिले के कालावड में शनिवार की शाम एक गेमिंग जोन में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, सयाजी होटल के पीछे बने टीआरपी मॉल के गेमिंग जोन में आग लग गई। अब तक हादसे में 27 लोगों की जान जा चुकी है। गेमिंग जोन में जिस समय घटना हुई, उस वक्त बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वीकेंड पर कई परिवार अपने बच्चों के साथ मॉल के गेम जोन में पहुंचे थे। सूचना पाकर दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। वहीं, पुलिस ने गेमिंग जोन के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। गेमिंग जोन में अचानक आग लगी और फिर अफरा-तफरी मच गई। पांच किमी की दूरी तक धुएं का गुबार देखने को मिला। आग और धुएं के बीच कई लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते सुबह तक राहत कार्य चलता रहा। आग बुझा ली गई और मलबे में सर्च अभियान जारी है। अब तक 27 लाशें निकाली जा चुकी हैं, अभी मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। वहीं राजकोट के सभी गेमिंग जोन के संचालन पर रोक लगा दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि गेमिंग जोन का ढांचा फाइबर का बना था। आग शाम करीब साढ़े चार बजे आग लगी, कुछ ही देर में टीआरपी गेम जोन भीषण आग में जलकर राख हो गया। आग की घटना में 27 लोगों की मौत हुई है, शव पूरी तरह से जल गए हैं और उनकी पहचान करना मुश्किल है।



