अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी, 5 लोगों की मौत, 21 घायल
अमेरिका (हैडलाइन एक्सप्रेस ब्यूरो) टेक्सास में शनिवार रात दो बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फाररिंग की. इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 से ज्यादा लोग घायल हो गए. टेक्सास पुलिस के मुताबिक, दो हमलावरों ने पहले एक ट्रक को हाइजैक किया और फिर वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.
मिडलैंड पुलिस ने बताया कि घटना टेक्सास के ओडेसा और मिडलैंड शहर के आसपास की है. पुलिस ने बताया कि एक हमलावर को सिनर्जी मूवी थिएटर के पास मार गिराया है. उसकी उम्र 30 साल के करीब बताई जा रही है. पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से सड़क पर नहीं आने और अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील की है. इस गोलीबारी में पुलिस के तीन अधिकारी भी घायल हुए हैं.
ओडेसा सिटी के पुलिस कमिश्नर माइकल गेरके ने बताया कि टेक्सास के एक जन सुरक्षा अधिकारी ने शनिवार शाम 3.17 बजे होंडा को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद बदमाश ने उसे भी गोली मार दी. गेरके ने कहा कि बदमाशों का मकसद किया था इसके बारे में अभी पता नहीं चला है.




