*👉🏻 होशियारपुर डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की असिस्टेंट प्रोफेसर रोमा रल्हन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला प्रशासन व कालेज द्वारा किया गया सम्मानित* *👉🏻 रोमा रल्हन ने कहा कि वह आगे भी समाज सेवा के कार्यों को जारी रखेंगी* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
होशियारपुर/जालंधर, 09 मार्च 2021-(प्रदीप भल्ला)- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होशियरपुर में समाजिक सुरक्षा डिपार्टमेंट एंड वीमेन एंड चाइल्ड डिवेलपमेंट पंजाब व जिला प्रशासन द्वारा एक समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस समारोह में होशियारपुर डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की असिस्टेंट प्रोफेसर रोमा रल्हन को सामाजिक सेवा के लिए अवार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
रोमा रल्हन को एडीसी अमित कुमार पांचाल ने अवार्ड के साथ प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और समाज के प्रति उनके कार्यों को खूब सराहा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन होशियारपुर में भी असिस्टेंट प्रोफेसर रोमा रल्हन को सम्मानित किया गया।
रोमा रल्हन ने इस मौके पर सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह समाज सेवा के कार्यों में आगे भी इसी प्रकार सेवा करती रहेंगी। इस अवसर पर रोमा रल्हन के साथ उनके पति एडवोकेट मुनीश रल्हन व पुत्र अनिरुद्ध रल्हन भी उपस्थित थे।
