*👉🏻 पीएपी में बड़ा हादसा, 20 से ज्यादा युवक घायल, दो की हालत गम्भीर* *👉🏻 वायुसेना में भर्ती के लिए आये थे युवक* *👉🏻 घायलों के नाम जानने के लिए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर क्लिक करें*
जालंधर,5 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- वायु सेना में भर्ती के लिए दस हजार नौजवान पीएपी में आए हुए थे। कल से ही नौजवानों का आना-जाना शुरू हो गया था।
भर्ती में आए हुए युवकों के रहने और ठहरने का प्रशासन द्वारा कोई प्रबंध नहीं किया गया था। जिस कारण युवक सड़कों और चौक चौराहों में रहने के लिए मजबूर थे। इन नौजवानों ने अपनी रात शहर के चौराहों, एटीएम और अन्य स्थानों पर गुजारी। आज सुबह अचानक 20 से ज्यादा युवकों पर पीएपी की दीवार गिर गई और ऊपर से बिजली की तार उन पर गिर पड़ी।
जिस कारण राहुल, विशाल, बलविंदर, अभिषेक, हरमन, गुरतेज सिंह, वरिंदर सिंह, रोहित कुमार, विकास, इंदरजीत सिंह, अभिषेक कुमार, पुष्पिंदर, बलविंदर, सचिन व अन्य घायल हो गए।
जिन्हें इलाज हेतु सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया हैं। दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे ने जिला प्रशासन के उचित प्रबंधों के दावों की पोल खोलकर रख दी है।

