जालंधर : श्मशान घाट के कमरे से युवक का शव मिला

जालंधर : जालंधर के इंडस्ट्रियल के श्मशान घाट के कमरे से एक 21 साल के युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। इस दौरान शव की हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे युवक की मौत कहीं और हुई हो और उसे घसीट कर श्मशान घाट लाया गया हो। मृतक की पहचान करण उर्फ नन्नू निवासी संतोखपुरा के रूप में हुई है, जिसने हाल ही में आईलेट्स की पढ़ाई खत्म की थी।
परिजनों ने बताया कि उनके बेटे का दोस्त राजा उसे बुलाकर ले गया था, जोकि नशे का सेवन करता है। लेकिन उनका बेटा वापस घर नहीं आया। आसपास के लोगों ने श्मशानघाट के कमरे में शव को देखा तो तुरन्त पुलिस कंट्रोल रूप में इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसीपी नॉर्थ और थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की हालत से ऐसा लग रहा था कि उसे किसी वाहन पर बिठा कर घसीटते हुए वहां पर लाया गया हो। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक के चेहरे पर भी चोटों के निशान पाए गए हैं। मृतक के परिजनों उसके दोस्त राजा पर शक जताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

