शेयर बाजार में भारी गिरावट , निवेशकों ने गवाएं 30 लाख करोड़

लोकसभा चुनाव परिणाम में जहां शेयर बाजार में बढ़ोतरीी के आसार लगाए जा रहे थे वही आज का दिन निवेशकों के लिए ब्लैक डे रहा। मंगलवार को करीब 2 हजार अंकों की रिकवरी के साथ बाजार बंद हुआ। इस बीच जो गिरावट देखने को मिली वो रिकॉर्ड बना गयी। उसकी वजह से 17 करोड़ से ज्यादा निवेशकों की नींद को उड़ा दिया है। इंट्रा डे के दौरान सेंसेक्स में 6200 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है।
इसके अलावा वहीं निफ्टी में 1900 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिली। बाजार बंद होने के बाद सेंसेक्स में पौने 6 फीसदी की गिरावट है। वहीं निफ्टी करीब 6 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। बाजार बंद होने के बाद शेयर बाजार निवेशकों को 30.41 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। इस बीच यदि बात शेयरों की करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में साड़े 7 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं दूसरी ओर अडानी ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी अडानी इंटप्राइजेज का शेयर 19 फीसदी और अडानी पोर्ट 21 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। एसबीआई में 14 फीसदी और एनटीपीसी का शेयर 15 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।
वही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। आंकड़ों के अनुसार सेंसेक्स 4389.73 अंकों की गिरावट के साथ 72,079.05 अंकों पर बंद हुआ। वैसे कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स करीब 9 फीसदी यानी 6,234.35 अंकों की गिरावट के साथ 70,234.43 अंकों पर आ गया था। सेंसेक्स में मंगलवार को सुबह से गिरावट देखने को मिल रही थी। जबकि एक दिन पहले सेंसक्स 76,468.78 अंकों पर बंद हुआ था। सोमवार को एग्जिट पोल के आंकड़ों के असर से 2500 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ।
वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी करीब 6 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुई है। आंकड़ों के अनुसार निफ्टी 1,379.40 अंकों की गिरावट के साथ 21,884.50 अंकों पर बंद हुआ है। जबकि कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी 8.52 फीसदी यानी 1,982.45 अंकों की गिरावट के साथ 21,281.45 अंकों के साथ दिन के लोअर लेवल पर पहुंच गया था। जबकि एक दिन पहले निफ्टी अच्छी तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी सोमवार को 23263.90 अंकों के साथ बंद हुआ था।



