*👉🏻 पीसीआर महिला व पुरुष मुलाजिम से मारपीट करने वाला एक आरोपी काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,04 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- पीसीआर महिला मुलाजिम और पुरुष मुलाजिम से ड्यूटी दौरान मारपीट करने वाले तीन आरोपियों में से एक आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ मनी लिब्रा पुत्र जसबीर सिंह निवासी टावर एनक्लेव फेज 3 थाना लांबड़ा को थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर बलकार सिंह ने बताया कि 29 जनवरी को शाम 6:50 पर लेडी कांस्टेबल किरनजीत कौर और कांस्टेबल सुखवंत सिंह के साथ सिक्का चौक के पास तीन शराबी नौजवानों ने मारपीट की थी। जिसके बाद से तीनों आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही थी। आरोपियों की पहचान अनूप सिंह उर्फ सिप्पी पुत्र नरिंदर सिंह निवासी शास्त्री नगर मखदुमपुरा, सुखविंदर सिंह उर्फ लाडी पुत्र महिंद्र सिंह निवासी उच्चा सराजगंज और तीसरे आरोपी की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ मनी लिब्रा के रूप में हुई थी।
तीनों आरोपी 29 जनवरी 2020 को सिक्का चौक से ज्योति चौक की तरफ जाते समय वाहो फैशन के पास राहुल अरोड़ा नाम के व्यक्ति के साथ लड़ाई कर रहे थे। जिसे देख गश्त कर रही पीसीआर की लेडी कांस्टेबल और पुरुष कॉन्स्टेबल उन्हें छुड़ाने के लिए मौके पर पहुंचे थे, लेकिन तीनों आरोपियों ने लेडी कांस्टेबल और पुरुष कांस्टेबल के साथ ही मारपीट शुरू कर दी थी। आज थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस ने एक आरोपी सिमरनजीत सिंह को जिला अमृतसर थाना ब्यास के पिंड बताला से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर पहले ही मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है ताकि फरार चल रहे दोनों आरोपियों के बारे में पता चल सके जिसके बाद उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सके।


