*👉🏻 आंतकवाद के दौर में मारे गए हिन्दू परिवारों को मुआवजा दिया जाए-शिवसेना समाजवादी*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला)- शिवसेना समाजवादी की एक बैठक मधुबन कॉलोनी में स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें राष्ट्रीय प्रधान कमलेश भारद्वाज व राष्ट्रीय उप प्रमुख रजनीश नीटू उपस्थित हुए। इस बैठक में शिवसेना समाजवादी के उत्तर भारत के सीनियर उप प्रमुख राजेश रिंकू ने कहा की 1980 के दौरान जब पंजाब को खालिस्तान बनाने की मांग को लेकर आंतकवादियों ने 35 हजार के करीब निर्दोष हिंदुओं को मार दिया था। मारे गए निर्दोष हिन्दू परिवारों को आज तक किसी भी सरकार ने ना तो मुआवजा दिया है और ना ही सरकारी नौकरी दी है। शिवसेना समाजवादी उन परिवारों के हक के लिए आवाज उठाएगी और पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलवाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलकर मांग पत्र सौंपेगी। राजेश रिंकू ने कहा कि शिवसेना समाजवादी शुरू से ही हिंदुओं के हक में लड़ती आई है और आगे भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।
