मौसम का बदला मिजाज : तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश

पंजाब सहित जालंधर जिले में आज मौसम ने एकदम से करवट ले ली है। शाम के समय आसामन में काले बादल छा गए और इस दौरान तेज आंधी तूफान के साथ बारिश भी हुई ।पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले दो दिन पंजाब में बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलने की संभावना है।मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार पंजाब के 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट के अनुसार पंजाब में 40 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसका असर पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, मलेरकोटला और बरनाला पर पड़ेगा। वहीं, अन्य पांच जिलों फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा और मानसा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान में लगातार गिरावट
पंजाब में 2 जून से नौतपा का असर कम हो गया है। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। जिसके चलते हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी किया है, लेकिन वे भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश की सूचना है। मंगलवार शाम की बात करें तो पंजाब के औसत तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं, अधिकतम तापमान 46 डिग्री से नीचे आ गया है और फरीदकोट में 45.8 डिग्री दर्ज किया गया।
