*👉🏻 एक और कश्मीरी छात्र पुलिस रिमांड पर*

जालंधर,18 अक्तूबर-(भल्ला)- बीते दिनों सीटी इंस्टीट्यूट शाहपुर कैंपस से पकड़े गए तीन कश्मीरी आंतकियों के बाद आज पुलिस ने एक और कश्मीरी छात्र को गिरफ्तार कर 22 अक्तूबर तक रिमांड हासिल किया है। जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टीगेशन गुरमीत सिंह ने बताया है कि पुलिस ने दानिश रहमान सोफी पुत्र अब्दुल रहमान सोफी निवासी अवंतीपुरा पुलवामा जोकि यूनिवर्सल कॉलेज डेरा बस्सी में बी-टेक थर्ड ईयर सिविल इंजीनियरिंग का छात्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त छात्र का 22 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड हासिल किया है और उससे गहराई से जांच कर रही है। गौरतलब है कि बीते दिनों पुलिस ने सीटी कैंपस शाहपुर से एके 56 और विस्फोटक के साथ तीन कश्मीरी आंतकियों को गिरफ्तार किया था। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।