*👉🏻 अवैध शराब सहित एक काबू*
जालंधर-(ज्ञान सिंह)- स्पेशल ऑपरेशन यूनिट के हेड कांस्टेबल संजीव कुमार ने 9 पेटी अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जिस पर थाना डिवीजन 3 में मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक हेड कांस्टेबल संजीव कुमार ने इकहरी पुली रोड मोहल्ला जगतपुरा से गणेश कुमार उर्फ बंटी पुत्र कश्मीरी लाल निवासी आनंद नगर मकसूदां को मारुति कार में 9 पेटी अवैध शराब लेकर जाते समय काबू किया है। पूछताछ दौरान पता चला है कि आरोपी शहर से बाहर ठेकों से सस्ती शराब लाकर शहर में अपने ग्राहकों को महंगे दाम पर सप्लाई देता था। जिस पर थाना तीन में मामला दर्ज कर लिया गया है।
