👉🏻 अखिल भारतीय शिवसेना राष्ट्रवादी ने 84 के दौर में मारे गए निर्दोष पुलिस अफसरों और हिन्दुओं को हवन यज्ञ करवाकर दी श्रद्धांजलि:-शशि शर्मा,मुनीश बाहरी
👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
जालंधर, 06 जून 2024-(एच.ई)-आज अखिल भारतीय शिवसेना राष्ट्रवादी के जिला अध्यक्ष मुनीश बाहरी की अध्यक्षता में महावीर मंदिर में और महिला विंग की जिला अध्यक्ष बानी की तरफ से अपने निवास स्थान पर 1984 के दौर में शहीद हुए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक समारोह रखा गया। जिसमें उत्तर भारत के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, पंजाब चेयरमैन कपिल भारद्वाज, काला बाबा, युवा चेयरमैन पंजाब नवी तलवाड़ विशेष रूप में शामिल हुए।
इस मौके पर मंदिर में हवन यज्ञ करवाकर और पुष्प अर्पित करके 1984 में शहीद हुए निर्दोष पुलिस अफसरों, सी. आर.पी जवान और हिन्दुओं व आतंकवाद का सफाया करने वाली महानायिका श्रीमती इंदिरा गाँधी, जनरल वैद्य, केपीएस गिल को श्रद्धांजलि दी गई और वहीं इस मौके शशि शर्मा ने कहा कि पंजाब में अमन शांति बरकरार करने वाले इन महानायकों को पंजाब के हर नागरिक को याद करना चाहिए क्योंकि अगर आज हम पंजाब में बिना किसी डर के घूम रहे है तो यह सिर्फ इनकी देन है। इस मौके पर मुनीश बाहरी ने कहा कि पंजाब में हिन्दुओं की आवाज को लगातार दबाने के प्रयास बढ़ते जा रहे है। आज 6 जून को जहां एक तरफ स्वर्ण मंदिर के अंदर खालिस्तान के नारे लगाए जाते है
वहीं दूसरी तरफ हमारे शांति पूर्वक श्रदांजली को रोकने के लिए भी पुलिस ने हमारे पंजाब प्रधान विनय कपूर को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया जो सरासर गलत है। बाहरी ने कहा कि प्रशासन को देशविरोधी लोगों को रोकना चाहिए ना कि देशविरोधी लोगो से डटकर मुकाबला करने वाले शिवसैनिको को। शशि शर्मा और बाहरी ने कहा कि बहुत जल्द अखिल भारतीय शिवसेना राष्ट्रवादी की तरफ से हिन्दू जगाओ मुहीम चलाई जाएगी। जिसमें बताया जाएगा की कैसे आतंकवादी सोच रखने वाले लोग पंजाब से हिंदुओं को भगाना चाहते है। इस मौके महिला विंग की जिला अध्यक्ष बानी ने कहा की शिवसेना राष्ट्रवादी हमेशा से ही देशविरोधी लोगों का डट कर मुकाबला करती रही है और करती रहेगी। बानी ने कहा कि पंजाब की अमन शांति खराब करने वाले लोगों का अब सबसे बड़ा हथियार नशे की लत में जकडे युवा बन रहे है। जिसके लिए सरकार को कोई कड़े कदम उठाने चाहिए ताकि युवा ऐसे लोगों के बहकावे में ना आये और पंजाब में अमन शांति बरकरार रहे। इस मौके बालकृष्ण बाली, चन्दर पोखर, एसपी सिंह,रमन बाहरी, विश्व शर्मा, सुखज़िन्दर सिंह, धर्मा, संजीव सोंधी, नन्ना और बाकि शिवसैनिक मौजूद थे।

