*👉🏻 फगवाड़ा में माहौल फिर से हुआ तनावपूर्ण,पंजाब के कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश*
फगवाड़ा,14 अप्रैल-फगवाड़ा के एक चौक का नाम संविधान चौक रखने के मामले को लेकर बीती देर फगवाड़ा में स्थित तनावपूर्ण हो गई थी। जिसके बाद दो गुटों में पत्थरबाजी के साथ-साथ गोलियां भी चली थी। जिसमें कुछ लोग घायल हो गए थे । जिस कारण पूरा शहर बंद कर दिया गया। इतना ही नहीं मैडीकल शॉप तक बंद करा दी गई। लोगों के मन से डर दूर करने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला। लेकिन आज दोपहर शरारती किस्म के लोगों ने शिवसेना नेता को सरेराह नंगा कर पीटा। जिस कारण स्थिति फिर से तनावपूर्ण हो गई है।वहीं स्थिति का जायजा लेने के लिए आईजी नोनिहाल सिंह फगवाड़ा पहुंच चुके हैं। इसी के मद्देनजर उच्च अधिकारियों की मीटिंग रखी गई है। एसएसपी कपूरथला और डीसी कपूरथला भी वहां पहुंच चुके हैं। वहीं जालंधर,कपूरथला,नवांशहर और होशियारपुर में इंटरनैट तथा मैसेज सेवा 24 घंटे के लिए बंद करने के आदेश दिए गए हैं।



