*👉🏻 पीपीएस गुरमेल सिंह बने एडीसीपी*

जालंधर,6 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)-पंजाब सरकार द्वारा पीपीएस गुरमेल सिंह को पुलिस विभाग में उनकी सेवाओं के मद्देनजर तरक्की देकर एडीसीपी बनाया गया है। गुरमेल सिंह कमिश्नरेट पुलिस में एसीपी इन्वेस्टीगेशन के पद पर कार्यरत थे और इस समय वह केंट सब-डिवीजन, आर्थिक अपराध शाखा, इंक्वायरी यूनिट का चार्ज भी संभाल रहे थे। गुरमेल सिंह ने अपने पद पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम किया है। इससे पहले वह मानसा, मोगा, होशियारपुर, तरनतारन, अमृतसर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
तरक्की मिलने की खबर के बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा, डीसीपी गुरमीत सिंह, एडीसीपी एच पी एस परमार और सीआईए स्टाफ के प्रभारी अजय सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दी।


